वाशिंगटन में रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के घर के ऊपर मंडराया संदिग्ध ड्रोन, पेंटागन के पास मिलिट्री बेस पर अलर्ट, रुबियो और हेगसेथ को गुप्त स्थान पर भेजा गया

वाशिंगटन | अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन स्थित एक महत्वपूर्ण मिलिट्री बेस और पेंटागन के पास गुरुवार को एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने से हड़कंप मच गया है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह ड्रोन ठीक उसी इलाके में उड़ता पाया गया जहाँ विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का निवास स्थान है। सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शीर्ष नेताओं को तुरंत ‘अंडरग्राउंड’ कर अज्ञात सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया है। इस घटना ने अमेरिकी खुफिया तंत्र और घरेलू सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह सीधे तौर पर देश के शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा में बड़ी सेंध मानी जा रही है।

अमेरिकी प्रशासन और एफबीआई (FBI) अब इस ड्रोन की उत्पत्ति और इसके नियंत्रण केंद्र का पता लगाने में जुटे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ईरान की ओर से दिया गया एक सीधा संदेश हो सकता है, क्योंकि हाल के दिनों में तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव अपने चरम पर है। पहली बार अमेरिकी धरती पर इस तरह का संदिग्ध ड्रोन सैन्य ठिकाने के ऊपर देखा गया है, जो किसी बड़े हमले की रेकी (Reconnaissance) भी हो सकता है। हालांकि, ईरान या अमेरिकी सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन पूरे वाशिंगटन डीसी क्षेत्र में ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ की सख्ती बढ़ा दी गई है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान द्वारा अमेरिका से माफी और हर्जाने की मांग के बीच इस घटना ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में कतर के गैस ठिकानों पर हुए हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा केंद्रों पर हमला न करने का ऐलान कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की थी, लेकिन इस ड्रोन प्रकरण ने स्थिति को फिर से विस्फोटक बना दिया है। यदि जांच में इस ड्रोन का संबंध ईरान से पाया जाता है, तो अमेरिका को अपनी रक्षा नीति में आमूल-चूल बदलाव करना पड़ सकता है। फिलहाल, व्हाइट हाउस स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है और सेना को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है।

Next Post

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए आईएफएफडी करेगा दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को सम्मानित

Thu Mar 19 , 2026
नई दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (आईएफएफडी) में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को सम्मानित किया जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों के लिए जहां एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी वहीं दिग्गज कलाकारों को भी देखने, सुनने का मौका मिलेगा। 25 से 31 […]

You May Like