जीवन ज्योति अस्पताल के पास से एटीएम मशीन गायब, चोरों के हौसले बुलंद

कटनी: शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। माधवनगर थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति अस्पताल के पास लगे बंधन बैंक के एटीएम को ही चोरों ने उखाड़कर गायब कर दिया। घटना का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार चोर देर रात एटीएम मशीन को उसके बेस से उखाड़कर अपने साथ ले गए। मशीन में रखी नगदी भी चोरों के हाथ लग गई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।शहर में हुई इस चोरी के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

Next Post

फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित

Sat Dec 6 , 2025
रीवा: पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी तीन अलग-अलग घटनाओं में फरार आरोपियों को बंदी बनाने अथवा बंदी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ईनाम की घोषणा की है.फरार प्रत्येक आरोपी को बंदी बनाने पर प्रत्येक प्रकरण में 5 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा […]

You May Like