सीधी:मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कल रात एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पति ने पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. वारदात को शासकीय पुलिस लाइन आवास में अंजाम दिया गया। घटना के वक्त महिला किचन में खाना बना रही थी, तभी पति ने पीछे से वार कर उसकी हत्या कर दी।कोतवाली थाना इलाके शासकीय पुलिस आवास में बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कमर्जी थाने की हेड कांस्टेबल सविता साकेत सोमवार शाम किचन में खाना बना रही थी, तभी पति वीरेंद्र साकेत ने उसकी कहासुनी हो गई. इसी दौरान वीरेंद्र ने सविता को बेसबॉल के डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया।महिला पुलिस की हत्या के पीछे की मुख्य वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अफसर इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. पूरे शासकीय आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है और मीडिया के लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
इनका कहना है
मृतक हेड कांस्टेबल सविता साकेत के हत्या के आरोपी पति वीरेंद्र साकेत के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
कन्हैया सिंह
टीआई, कोतवाली -सीधी
