सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत

इंदौर। रविवार शाम को सिमरोल इलाके में हुए एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्ची अर्पिता गिरवाल की मौत हो गई, जबकि उसके बड़े पिता सुरेश गिरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अर्पिता की बुआ निर्मला को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अर्पिता अपने बड़े पिता सुरेश और बुआ निर्मला के साथ बाइक पर रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। इसी दौरान मेन रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अर्पिता सड़क पर गिर गई, और ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा उस पर से गुजर गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद सुरेश को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। निर्मला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, पूरा परिवार रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, तभी लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने यह हादसा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

Next Post

तहव्वुर राणा अभी और 12 दिन रहेगा एनआईए की हिरासत में

Mon Apr 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट की एक विशेष अदालत ने सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अर्जी पर मुंबई में आतंकवादी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की हिरासत की अवधि 12 दिन के लिए बढ़ा दी। मुंबई में 26 नवंबर के भयावह आतंकवादी हमलों […]

You May Like