तेंदूपत्ता की तुड़ाई शुरु होते ही सक्रिय हुई पुलिस

सतना : जिले के चित्रकूट अनुभाग के अंतर्गत आने वाले तराई क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है. जंगल से सटे गांव के रहवासियों से संवाद स्थापित करते हुए सभी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की ताकीद भी की जा रही है. पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि चित्रकूट के जंगलों में तेंदूपत्ता की तुड़ाई का कार्य शांतिपूर्ण और बिना किसी भय के पूरा हो सके.

इन दिनों चित्रकूट के जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़े जाने का कार्य शुरु हो चुका है. जिसे देखते हुए चित्रकूट अनुभाग के अंतर्गत आने वाले सभी थानों की पुलिस सक्रिय हो चुकी है. पुलिस द्वारा एक ओर जहां जंगल में उतरकर सघन सर्चिंग की जा रही है. वहीं दूसरी ओर जंगल से सटे गांव के रहवासियों से संवाद भी किया जा रहा है.
एसडीओपी ने लगाई जनचौपाल
एसडीओपी चित्रकूट रोहित राठौर द्वारा मझगवां के देवलहा और कैलाशपुर गांव में जनचौपाल लगाकर रहवासियों से चर्चा की. इस दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से संदिग्ध गतिविधियों के बारे में रहवासियों से पूछा गया. वहीं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास भी हुआ.

Next Post

मजदूर की मौत पर शव रखकर प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

Wed May 21 , 2025
सतना :महाराष्ट्र के जलगांव में स्थित चटाई फैक्ट्री में सतना के मजदूर की मौत हो जाने पर कंपनी प्रबंधन के संवेदनहीन रवैऐ के विरोध में परिजनों ने जिला कलेक्टोरेट में शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों द्वारा मृत मजदूर की पत्नी और बच्चों के पालन के लिए मुआवजे की मांग […]

You May Like