अचानक लगी कार में आग 

 

जबलपुर। कटंगी मार्ग पर एक कार में अचानक आग भड़क उठने से हड़कंप मच गया।आग की लपटों में घिरी कार को क्षति से बचाने ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी और पानी डाला, लेकिन पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका‌। जिसके बाद पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया‌। इस दौरान पूरे मार्ग में आवागमन बंद कर दिया गया था। जिसके चलते लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने बताया कि जबलपुर – कटंगी मार्ग स्थित बायो एनर्जी प्लांट के समीप खड़ी कार में आग लग गई थी।

Next Post

आपातकाल पाप, क्षमा याचना करे कांग्रेस: शिवराज

Wed Jun 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि आपातकाल कांग्रेस का पाप है और उसे इसके लिए उसे क्षमा याचना करनी चाहिए। श्री चौहान ने आज यहां आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर कहा कि एक […]

You May Like