नशीली दवा की तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार

सतना . सतना व मैहर जिले में नशीली दवाओं की तस्करी कोई नई बात नहीं है. लेकिन ऐसा पहली बार सामने आया है जब एक स्कूटी सवार महिला को नशे की खेप की सप्लाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया हो. अमरपाटन पुलिस ने स्कूटी सवार महिला के कब्जे से 30 हजार रु की नशीली कफ सीरप बरामद की है.

मैहर जिले के अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक महिला नशीली दवाओं की सप्लाई करने के लिए जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही पुलिस टीम ने अमरपाटन से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 पर निगरानी शुरु कर दी. पुलिस टीम को अमरपाटन और कंचनपुर ढाबे के पास आईटीआई कालेज के सामने से होकर गुजरती हुई स्कूटी क्र. एमपी 19 एम आर 7287 पर सवार एक महिला नजर आ गई. जिसके चलते पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे रोक लिया. पूछताछ में महिला की पहचान रोजी खान उम्र 30 वर्ष माता जमीला निवासी वार्ड क्रमांक 12 अमरपाटन के तौर पर हुई. इसी कड़ी ममें जब पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी खोलने के लिए कहा तो महिला आनाकानी करने लगी. लेकिन पुलिस के कड़े तेवर देख उसे डिग्गी खोलनी पड़ी. स्कूटी की डिग्गी में नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप की 120 शीशियां रखी मिलीं. जिसे देखते हुए महिला को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया. जहां पर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. बताया गया कि आरोपी महिला के विरुद्ध मारपीट और अवैध मादक पदार्थ बेचने के प्रकरण पहले से पंजीबद्ध हैं.

Next Post

देशभर में भारी बारिश का अलर्ट: कई राज्यों में 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी

Wed Sep 3 , 2025
नई दिल्ली, 03 सितंबर 2025: देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित दक्षिण और पश्चिमी राज्यों के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भीषण […]

You May Like