खेत में चल रहा था जुआं, पुलिस ने दी दबिश, 22 बाइक, 5 मोबाईल सहित 4 लोग गिरफ्तार

राजगढ़। खुजनेर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाई करते हुए खुजनेर के समीप गोपालपुरा में खेत पर चल रहे जुआं का भंडाफोड़ करते हुए यहां से 4 लोगों का हिरासत में लेते हुए 22 बाइक, 5 मोबाइ जप्त किया.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा खेत में जुआं खेलने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा गोपालपुरा स्थित खेत में दबिश दी गई, मौके पर से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि वहां मौजूद अन्य लोग मौके पर से फरार हो गये. यहां से 22 बाइक कीमत करीब 20 लाख रुपये, 5 मोबाइल कीमत लगभग एक लाख रुपये तथा 80 हजार रुपये नगदी बरामद किए गये. पुलिस द्वारा संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही थी.

Next Post

मप्र उच्च न्यायालय में अभी भी 4 लाख से ज्यादा केस पेंडिंग

Tue Dec 9 , 2025
जबलपुर। मप्र उच्च न्यायालय में अभी भी लंबित मामलों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई है। बता दे कि इस साल रिकॉर्ड 15 नए जज मिलने के बाद भी अक्टूबर माह के अंत में उच्च न्यायालय में लगभग 4 लाख 82 हजार मुकदमे लंबित थे। उम्मीद की जा रही […]

You May Like