ग्वालियर: ग्वालियर में एलीवेटेड रोड का पुल गिरने की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सिंधिया ने हादसे की जानकारी ली है और घायल मज़दूर के इलाज एवं पुल निर्माण के दौरान सभी जरुरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।यह एलिवेटेड रोड केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की महत्वाकांक्षी परियोजना मानी जा रही है, जिसे करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जिस मार्ग पर यह हादसा हुआ, उसे निर्माण कार्य के चलते पहले ही बंद कर दिया गया था। यदि रास्ता खुला होता, तो जनहानि की आशंका अधिक हो सकती थी।
इधर, कांग्रेस ने इस घटना को लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि परियोजना में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
