
लखनऊ। पति को कानूनी पचड़े में फंसाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति की गाड़ी में गोमांस रखवाया था।
बताया गया कि बजरंग दल के सदस्यों की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी में गोमांस मिलने के आरोप में वासिफ को गिरफ्तार किया था। इस मामले में वासिफ को करीब एक माह तक जेल में रहना पड़ा।
मामले की दोबारा जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को साजिश की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि वासिफ की पत्नी अमीना ने अपने प्रेमी आमान के साथ मिलकर यह पूरा षड्यंत्र रचा था, ताकि पति को फंसाया जा सके।
पुलिस ने सबूत मिलने के बाद पत्नी अमीना और उसके प्रेमी आमान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
