शिवपुरी में जीतू पटवारी ने अवैध शराब के मुद्दे पर सरकार को घेरा, बेटियों को मुफ्त शिक्षा देने की मांग

शिवपुरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शिवपुरी के पोहरी में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने अवैध शराब के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। साथ ही, बेटियों के लिये फ्री शिक्षा की मांग उठाई। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पटवारी एवं उमंग सिंघार का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आमसभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। पटवारी ने सभा में किसानों की समस्याओं, बिजली संकट, अबैध शराब और खाद की किल्लत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही, उन्होंने सरकार की नीतियों और व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े किये।
पटवारी ने उठाया बेटियों की मुफ्त शिक्षा का मुद्दा
सभा को संबोधित करते हुये जीतू पटवारी ने फ्री शिक्षा का मुद्दा उठाया और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को करीब 25 साल हो चुके हैं और देश को आजाद हुये लगभग 80 साल हो गये हैं। इसके बावजूद प्रदेश की कई बेटियां आर्थिक परिस्थितियों और महंगी शिक्षा के कारण अपने सपने पूरे नहीं कर पाती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां पायलट, इंजीनियर, डॉक्टर और सेना में भर्ती होने का सपना देखती हैं लेकिन शिक्षा महंगी होने के कारण कई बेटियों के सपने अधूरे रह जाते हैं। जीतू पटवारी ने मांग उठाई कि प्रदेश की बेटियों को केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा दी जानी चाहिये।

Next Post

तीन माह से अन्य जिलों से आ रहे थे चावल न पहुंचने के पत्र, फिर भी न जवाब-तलब न कार्रवाई,

Mon Nov 23 , 2026
कटनी। जिले से इंदौर, हरदा और नीमच भेजे गए करीब चार करोड़ रुपये के 32 ट्रक फोर्टिफाइड चावल के गायब होने के मामले में विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि संबंधित जिलों के अधिकारी पिछले तीन माह से कटनी […]

You May Like