स्वच्छता में उज्जैन को देश में प्रथम पुरस्कार मिला, शहर में जश्न मनाया

उज्जैन। शहर को स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार मिला बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार की घोषणा के बाद उज्जैन नगर पालिक निगम में जश्न का माहौल है। ढोल ढमाकों के साथ सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया जा रहा है। महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने पुरस्कार प्राप्त किया।

जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं सफाई मित्रों द्वारा ढोल की थाप पर थिरकते हुए स्वच्छता के इस जश्न को मनाया साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा सफाई मित्रों को मिठाई खिलाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन का चयन हुआ। इस उपलब्धि के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंगलवार को महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य सत्यनारायण चौहान, सीवरेज प्रभारी प्रकाश शर्मा तथा निगम अधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। नगर निगम ने इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में लम्बी छलांग लगाई है। उज्जैन नगर निगम के अधिकारी सहित जन प्रतिनिधियों को दिल्ली बुलाया गया है। निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। सफाई मित्रों की मेहनत, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों के समर्पण एवं शहरवासियों के सहयोग से उज्जैन ने स्वच्छता के क्षेत्र में किये गए कार्यो के परिणाम स्वरुप शहर इस बार नेशनल केटेगरी में चयन हुआ है।

बेहतर कार्य करने से रैंकिंग में हुआ सुधार

नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा ने बताया कि इस बार एमआर- 5 और गोंदिया ट्रंचिंग ग्राउंड नए वेस्ट प्रबंधन के लिए नए प्लांट लगाए गए, चप्पल जूते के कचरे के प्रबंधन के लिए भी प्लांट लगाए गए है। ग्रीन वेस्ट का प्लांट अलग लगाया, महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरो के आसपास बिट वाइस प्लानिंग कर कचरे के निष्पादन किया गया। शहर की जनभागीदारी से कचरे को अलग अलग रखने के लिए प्रयास किया जिसके चलते बेहतर नतीजे आये है। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु उज्जैन का चयन होना संपूर्ण शहर के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि स्वच्छ एवं सुंदर उज्जैन के निर्माण में जुटे सभी सफाई मित्रों, निगमकर्मियों एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Next Post

प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा पाकिस्तान

Wed Nov 11 , 2026
अल अमीरात, 11 नवम्बर (वार्ता) अंडर 19 एशिया कप के गुरूवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। एज-ग्रुप क्रिकेट में मजबूत इतिहास रखने वाली इन दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। पाकिस्तान ने अपने तीनों मैच […]

You May Like