दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुड़दंग का विरोध करने पर दुकानदार पर हमला

जबलपुर: केण्ट थाना अंतर्गत सदर में बीती रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने जुलूस में जबरन नाचने से रोकने पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, नई बस्ती कजरवारा निवासी अमन चौधरी (28) गोराबजार में अंडा-चिकन की दुकान चलाता है।

कल रात वह कजरवारा क्षेत्र से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस के साथ ग्वारीघाट जा रहा था। रात करीब 1:15 बजे विसर्जन जुलूस जैसे ही सदर पासी चौक स्थित मछली मार्केट के सामने पहुंचा, वहां पहले से शराब पीकर खड़े शनि बघेल, गौरव यादव और अंशु झारिया जुलूस में घुसकर जबरन नाचने लगे। अमन चौधरी ने जब तीनों युवकों को शराब के नशे में हुड़दंग करने और नाचने से मना किया, तो तीनों ने पहले अमन के साथ मारपीट कर दी। शनि बघेल ने अपने पास रखा चाकू निकालकर अमन पर हमला कर

Next Post

बोएलो तूफान से 90,000 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित, पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत

Mon Oct 26 , 2026
लंदन, 26 अक्टूबर (वार्ता) ब्रिटेन में कहर बरपा रहे ‘बोएलो’ तूफान के कारण रविवार को पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 90,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। भीषण परिस्थितियों के कारण ऊर्जा नेटवर्क इंजीनियरों को सुरक्षित रूप से मरम्मत कार्य […]

You May Like