
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र में कार में रखी लायसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि रणजीत सिंह पटेल 38 वर्ष निवासी व्योहारी पडरिया पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके पास लायसेंसी रिवाल्वर है। अपने भतीजे विवेक की कार से ग्राम भमका कटंगी में लगे चंडी मेला में गये थे, मेला में कार खडी कर पास ही मिले परिचितों से बात कर रहा था, फिर अपनी कमर से रिवाल्वर निकालकर कार की ड्राज में रख दिया और पास ही बैठकर सभी खाने पीने लगे, कुछ देर बाद कार की ड्राज खोला तो ड्राज में रखी उसकी रिवाल्वर गायब थी। कोई अज्ञात चोर उसकी रिवाल्वर चुरा ले गया है।
