
जबलपुर। सिविल लाईन थाना क्षेत्र से ई रिक्शा चोरी हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रदुम्न सोनकर 26 वर्ष निवासी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपनी पत्नि का इलाज कराने अपने ई रिक्शा एमपी 20 आर ए 0552 से आया था, ई रिक्शे को एल्गिन अस्पताल के समाने खडा कर अंदर चला गया, लगभग आधे घंटे बाद वापस आया तो देखा कि उसका ई रिक्शा नहीं था। कोई अज्ञात उसका ई रिक्शा चुरा ले गया है।
