अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू 16 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 6064 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बुधवार को ‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 234 वाहनों के बेड़े में जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए।

उन्होंने बताया, “आज सुबह 6064 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर स्थित श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।”

उन्होंने बताया कि हल्के और भारी वाहनों सहित 234 वाहनों के बेड़े में 3593 तीर्थयात्री पहलगाम और 2471 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बाबा बर्फीनी के दर्शन के लिए इस वर्ष 03 जुलाई से शुरू हुयी 38 दिवसीय यह वार्षिक यात्रा 09 अगस्त तक चलेगी। अब तक लगभग दो लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

Next Post

खूनी संघर्ष : सिंगरौली में दो पक्षों में मारपीट, रीवा में 1 की मौत 3 घायल

Wed Jul 16 , 2025
सिंगरौली: जिले जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पति पत्नी और पुत्र सहित देवर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायलों में पति की जहां रीवा में उपचार के दौरान मौत हो गई तो वहीं देवर को सिंगरौली के ही ट्रामा […]

You May Like