
भोपाल। देहात पुलिस ने 1 जनवरी 26 से जिले में पेपरलेस ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. बुधवार को एसपी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यालय पुलिस अधीक्षक की सभी शाखाओं के प्रभारी, कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अधिकारी-कर्मचारी, एसडीओपी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, रक्षित केंद्र देहात और जिले के सभी थानों के एचसीएम और मुंशी उपस्थित रहे. सभी ने ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण लिया.
प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय, राज्य अभिलेख अपराध ब्यूरो से ई-ऑफिस एक्सपर्ट आरक्षक रितेश ठाकुर औऱ सीसीटीएनएस शाखा से प्रधान आरक्षक शिवम बेड़िया ने दिया. प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन, फाइल मूवमेंट, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई.
बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) द्वारा जिले में दिनांक 1 जनवरी 2026 से पूर्णतः पेपरलेस कार्यालय व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से ई-ऑफिस का संचालन किया जाना है. इसी क्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व तैयारी के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया.पुलिस अधीक्षक रामशरण प्रजापति के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया और एसडीओपी भोपाल देहात मंजू चौहान की अगुवाई में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ.
