
मुरैना। चंबल में पहली बार अवैध रेत माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही कर 15000 ट्रॉली अवैध रेत का विनिष्टिकरण किया गया है। 3 करोड़ रुपए की अवैध रेत नष्ट की गई है।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चंबल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध लगातार दूसरे दिन संयुक्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, खनिज विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स शामिल रही।
