कॉलेज चलो अभियान: माखननगर कॉलेज में 15 मई तक प्रथम चरण का पंजीयन, छात्राओं के लिए निशुल्क सुविधा

माखननगर। श्री माखन लाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के निर्देशन में गठित “कॉलेज चलो अभियान” टीम ने सेमरी हरचंद क्षेत्र में विद्यार्थियों से संपर्क कर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। ऑनलाइन पंजीयन का प्रथम चरण 15 मई तक चलेगा। डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान, डॉ. मनीष शर्मा और मीडिया प्रभारी डॉ. राजकुमार पटवा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। टीम ने बताया कि महाविद्यालय में शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। क्षेत्र के अधिकांश विद्यार्थियों ने माखननगर महाविद्यालय को अपनी पहली पसंद बताया। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यशवंत दुबे और अमन सोनी भी प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। छात्राओं के लिए प्रथम चरण का पंजीयन निशुल्क रखा गया है।

Next Post

सेमरी घाटी के अंधे मोड़ पर पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

Wed May 13 , 2026
गुना। जिले के आरोन रोड स्थित सेमरी घाटी क्षेत्र में बुधवार सुबह भोपाल से शादी समारोह में शामिल होकर शिवपुरी जिले के लुकवासा लौट रहे रघुवंशी परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल […]

You May Like