
रीवा। नगर पालिक निगम का 16 वां विशेष सम्मिलन मंगलवार को सभापति व्यंकटेश पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ. सत्ता पक्ष के महापौर सहित कांग्रेस पार्षद सम्मिलन में अनुपस्थित रहे.
बगैर महापौर कांग्रेस पार्षदों के तीन प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया. एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन, वस्तु एवं सेवाकर की दरो में कमी के संबंध में धन्यवाद और आत्मनिर्भर भारत संकल्प प्रस्ताव रखे गये. तीनो प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को प्रेषित किये जाने का निर्णय सम्मिलन में उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से लिये. सम्मिलन में भाजपा पार्षद मौजूद रहे. सम्मिलन में महापौर सहित कांग्रेस के पार्षद नही पहुंचे. भाजपा के भी एक पार्षद स्वतंत्र शर्मा बैठक में शामिल नही हुए.
निगम हित में नही थे प्रस्ताव: महापौर
महापौर अजय मिश्रा ने बताया कि तीन प्रस्ताव को लेकर विशेष सम्मिलन बुलाया गया था. उक्त प्रस्ताव निगम के हित के लिये नही थे. विशेष सम्मिलन निगम हित के लिये बुलाए जाते है. बैठक में कांग्रेस पार्षद नही पहुंचे.
