प्रभारी मंडल संयोजक निलंबित

मऊगंज। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने प्रभारी मंडल संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग प्राथमिक शिक्षक मनोज पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय मऊगंज नियत किया गया है. प्रभारी मंडल संयोजक के विरूद्ध राशि के लेन-देन के संबंध में गत दिनों वायरल वीडियो/आडियो में बातचीत दिखाई गयी थी जिसमें जांच प्रतिवेदन के उपरांत मंडल संयोजक दोषी पाये गये. हॉस्टल की छात्राओं द्वारा भी श्री पटेल के द्वारा अमर्यादित कृत्यों का लेख किया गया था. श्री पटेल के आचरण तथा पदीय दायित्व के प्रतिकूल होने पर कलेक्टर द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

Next Post

सीएम डॉ यादव को नीमच के राहुल लोहार ने रुद्राक्ष पर बने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग भेंट की

Tue Nov 25 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नीमच के राहुल कुमार लोहार ने रुद्राक्ष पर बने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग तथा कोरोना काल में उपयोग में लिया जाने वाला चित्रित मास्क भेंट किया। रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई गई पेंटिंग में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दृश्य […]

You May Like