तेवर मंदिर जा रहे थे भक्त, पलटा पिकअप, 4 घायल

जबलपुर। बरेला के ग्राम देवरी से ग्रामीणों को लेकर तेवर मंदिर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नर्मदा पुल गौर में पलट गया। हादसे में चार महिलाओं के घायल होने की खबर है। जिन्हें तत्काल ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक एमपी 19 आईएनडीएल 0948 से ग्राम देवरी से महिलाएं, बच्चे व अन्य लोग तेवर मंदिर पूजन के लिए जा रहे थे। वाहन जब नर्मदा पुल पर पहुंचा तो गड्ढों से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ी महिलाओं व रोते बच्चों को देख स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने एंबुलेंस सर्विस को फोन किया, वहीं दुर्घटना की सूचना पुलिस को भी दी।

Next Post

दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन घायल

Tue Sep 30 , 2025
सागर। सागर जिले के थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र में दो मोटर साईकिल आपस में टक्कर मे 03 घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र में स्वकर गाँव के पास दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो […]

You May Like