ग्वालियर: एक दिलचस्प मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देखने को मिला। गुजरात में रहने वाली एक युवती को ग्वालियर में रहने वाले एक लड़के से सोशल मीडिया के माध्यम से पहले वार्तालाप उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। सूरत में रहने वाली अंजलि राजपूत ने ग्वालियर के शिंदे की छावनी में रहने वाले अभिषेक बाथम से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
बात पता चलते ही युवती के परिजनों ने उसको ग्वालियर में तलाशना शुरू किया इस बात की भनक जैसे ही प्रेमी युगल को पता लगी, उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी एवं अपने ससुरालीजनों की सुरक्षा को लेकर आवेदन दिया एवं पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है।
