नये कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन, मार्च तक शिफ्ट हो जायेगा पूरा मुख्यालय

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के नये मुख्यालय भवन का बुधवार को उद्घाटन किया।

 

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर झंडा फहराया और पार्टी ने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का समारोह पूर्वक औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय लम्बे समय तक 24 अकबर रोड में रहने के बाद अब अत्याधुनिक सुविधा सें युक्त 9 कोटला मार्ग स्थित इंदिरा गांधी भवन में शिफ्ट हो गया है।

 

कांग्रेस के नये मुख्यालय का औपचारिक उद्घाटन होने के बाद यहां से पार्टी का संचालन शुरू हो गया है और बताया जा रहा है कि मार्च के आखिर तक कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय यहां से काम करना शुरू कर देगा।

 

कांग्रेस ने नये भवन के उद्घाटन समारोह में पार्टी ने 400 से अधिक शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है जिनमें पार्टी के सभी सांसद, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दलों के नेता तथा कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्य शामिल हैं।

 

इस बीच पार्टी ने अपने नये मुख्यालय इंदिरा भवन को लेकर ट्वीट किया, “लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बना कांग्रेस का नया मुख्यालय। कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को खुद में संजोए, यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देश प्रेम की महागाथा बयां कर रही हैं। कांग्रेस एक नई ऊर्जा, एक नए संकल्प और एक नए विश्वास के साथ भारत के उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने, लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और न्याय का परचम लहराने के लिए तैयार है।”

Next Post

प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी सहित भाजपा के 13 उम्मीदवार बुधवार को करेंगे नामांकन दाखिल

Wed Jan 15 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) सर्वश्री प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और विजेंद्र गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 13 उम्मीदवार बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।   नयी दिल्ली से श्री वर्मा […]

You May Like

मनोरंजन