तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत एक दर्जन से अधिक घायल

भिंड, 13 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार अनुविभाग के बरहा गांव के नजदीक बीहड़ में एक पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी। दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गयी और एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए दतिया जिले के सेंवढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दतिया जिले के मगरौल गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर 30 से 40 लोग कल रात्रि एक शादी समारोह में भिंड जिले के लहार आ रहे थे। ये सभी लड़की पक्ष के लोग बताए जा रहे हैं। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ रहा था, तभी बरहा गांव के नजदीक बीहड़ में पुल के पास मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी। घायलों को सेंवढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस की मदद से भेजा गया।

लहार तहसीलदार राजकुमार नागौरिया ने बताया कि इस हादसे में मांडवी यादव (40), गीता यादव (50) और अनुराधा यादव (17) की मौके पर ही मौत हो गयी है।

Next Post

संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

Thu Feb 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य कई सांसदों ने गुरुवार को यहां संसद भवन परिसर में मछुआरों तथा आदिवासियों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन के परिसर में प्रदर्शन में विपक्ष […]

You May Like