
सागर। सागर जिला मुख्यालय के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लूट के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई है।
फरियादिया निवासी विवेकानंद वार्ड, ग्यादीन तिराहा ने पति नीलेश साहू के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति के साथ एक हॉस्पिटल के पास ऑनलाईन सामान की दुकान संचालित करती हैं। चार युवक यश सोनी , निशांत यादव , अजय पटैल , प्रशांत पटैल) दुकान पर आए और चाकू दिखाकर धमकाया, जिससे घबराकर फरियादिया के पति दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान आरोपी यश सोनी काउंटर पर रखे 10,000/- रुपये लेकर भाग गया।
पीछा करने पर फरियादिया द्वारा आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, परंतु उसने धक्का देकर भाग निकला। सभी आरोपी मोटरसाइकिल एवं दौड़कर गली की तरफ भाग गए। पुलिस ने आरोपी निशांत पिता जगतराज यादव, भ निवासी राजीवनगर वार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पूछताछ पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी (कीमती लगभग ₹50,000/-) बरामद कर जप्त की गई।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
