![]()
नव भारत न्यूज
इंदौर। महू में कल कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। उक्त महा रैली में भाग लेने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेता भाग लेंगे। महारैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।
प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी मुकेश नायक ने बताया कि 27 जनवरी को कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोपहर 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगे। उनके साथ अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा भी इंदौर आ रहे है। नायक ने बताया कि राहुल गांधी महू में वेटनरी कॉलेज मैदान पर 12.30 बजे विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य भी इंदौर आ रहे है।
ज्ञात रहे कि 27 जनवरी को कांग्रेस अमित शाह of भाजपा द्वारा डॉ. अम्बेडकर का अपमान करने के विरोध में संविधान बचाओ महारैली कर रही है। उक्त रैली में पूरे देश से कई मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल ही इंदौर पहुंच गए है। कमलनाथ परसो सुबह आएंगे। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह इंदौर पहुंच चुके है और सभा स्थल का निरीक्षण कर चुके है।
नायक ने बताया कि सभी नेताओं के इंदौर ठहरने के लिए रेडिसन, श्रीमाया, द पार्क , पपाया ट्री और मशाल होटल राऊ में व्यवस्था की गई है। सभा की समस्त तैयारी का जिम्मा एआईसीसी सह प्रभारी संजय दत्त के पास है।
नायक ने बताया कि रैली में आने वाले सभी अंबेडकर अनुयायियों के भोजन और रहने के व्यवस्था अलग से के गई है। रैली को राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, कमलनाथ , दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी संबोधित करेंगे।
