सतना :किसानों का अनोखा प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

सतना:पावर ग्रिड कंपनी द्वारा खेतों में लगाए गए टावरों का मुआवजा न मिलने से नाराज़ सैकड़ों किसानों ने सतना कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन किया। उचेहरा जनपद के पोड़ी से शुरू हुई पदयात्रा में किसान तपती सड़क पर लेटकर विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनकी मांग है कि हाईकोर्ट के आदेश अनुसार 12 लाख रुपए प्रति टावर और 3 हजार रुपए प्रति रनिंग मीटर लाइन से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। अगर कार्रवाई नहीं होती, तो राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए।

महिलाओं ने परिक्रमा कर आंदोलन की शुरुआत की। किसानों का आरोप है कि बिना मुआवजा दिए पावर ग्रिड ने काम पूरा कर लिया और अधिकारियों ने कंपनी का पक्ष लिया। एसडीएम उचेहरा व राहुल सिलाडिया ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और बताया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार होगा और संबंधित बैठक में किसानों को भी बुलाया जाएगा

Next Post

मोदी सरकार के 11 साल: भाजपा का संकल्प से सिद्धि अभियान शुरू

Wed Jun 11 , 2025
ग्वालियर: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संकल्प से सिद्धि अभियान अंतर्गत ग्वालियर महानगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इन कार्यक्रमों को लेकर महानगर के मंडलों में बैठकें आयोजित की गई ।भाजपा की मंडल की महत्वपूर्ण बैठकों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर इस अभियान […]

You May Like

मनोरंजन