सतना/चित्रकूट:मौनी अमावस्या को लेकर के प्रयागराज में पहुंच रहे करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु तो वहीं धार्मिक चित्रकूट में भी श्रद्धालुओं की संख्या में भारी भीड़ पहुंच रही है, जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है चित्रकूट पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है, सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है यातायात शुग़म रूप से चालू करवाया गया है सुबह कई जगह जाम की स्थिति बनी थी, गुप्त गोदावरी में जाम की स्थिति से निपटने के लिए चौबेपुर में पार्किंग का अस्थाई स्थल दिया जा रहा है.
जहां पर बसे और बड़े वाहन खड़े होंगे.फिलहाल चित्रकूट के सभी जगह पर अब यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है. सभी जगह पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया है, सुबह अचानक से श्रद्धालुओं की भीड़ बढी थी अब स्थिति सामान्य है सभी जगह यातायात सुचारू रूप से चालू है पुलिस बल प्रत्येक भीड़भाड़ वाले स्थान पर तैनात कर दिए गए है बड़े वाहनों के लिए धार्मिक स्थल से कुछ दूरी पर खड़े कराए जा रहे हैं — थाना प्रभारी चित्रकूट डी आर शर्मा
