श्योपुर बस स्टैंड पर आंधी-बारिश से पेड़ गिरा, बेटे की मौत, मां-बेटी घायल

श्योपुर। श्योपुर बस स्टैंड पर आंधी-बारिश के दौरान एक नीम का पेड़ गिरने से बाइक पर सवार तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में साहिनूर (22 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि नसीम बानो (50 वर्ष) और उनकी बेटी अनमोल (23 वर्ष) घायल हो गईं।

सभी लोग कराहल से आए थे और बाइक से बस स्टैंड के पीछे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच अचानक नीम का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतका साहिनूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कि सूचना मिलने पर पहुंचे अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने परिजनों को हिम्मत बंधाई।

Next Post

सांसद कुशवाहा को कई मांगों पर गडकरी से मिला ठोस आश्वासन

Thu Jun 4 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मुलाक़ात की। उन्होंने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री गडकरी से भेंट कर ग्वालियर अंचल से जुड़े महत्वपूर्ण सड़क एवं अधोसंरचनागत […]

You May Like

मनोरंजन