सागर:सागर जिले के जरुआखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में किराने की दुकान मंगलवार रात भीषण आग लग गई। किराने की दुकान की दूसरी मंजिल परिवार आग की लपटों मे फंस गया। परिवार मदद की गुहार लगाने लगा, तभी छुट्टियों में अपने घर जरुआखेड़ा आए सीआरपीएफ जवान अरविंद कुमार देवदूत बनकर मौके पर पहुंचे और रस्सियो के सहारे परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाला और आखिर में वह खुद रस्सी से नीचे आने लगे तो रस्सी टूट गई और 15 फ़ीट ऊचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनके कमर में चोट आई है और हाथ फैक्चर हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक सौरभ अग्रवाल की मुख्य रोड पर किराने की दुकान है ।अज्ञात कारण के चलते उनकी दुकान में आग लग गई,आग लगी देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, नरयावली और जरुआखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया। तब तक खुरई,सागर और बांदरी से फायर बिग्रेड मौक़े पर पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । इस घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।वहीं दुकान की दूसरी मंजिल पर सौरभ अग्रवाल के चचेरे भाई पवन अग्रवाल परिवार सहित रहते है उनका परिवार आग की लपटो में फंस गया था लेकिन सीआरपीएफ जवान की बहादुरी से परिवार को सकुशल नीचे उतारा गया।
