चक्का जाम के बाद निगम ने विद्यार्थियों की मांगें मानीं

इंदौर: विद्यार्थियों की यातायात, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने प्रदर्शन किया. परिषद कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने करीब पांच घंटे तक चक्का जाम कर नगर निगम के खिलाफ विरोध जताया.प्रदर्शन के दौरान स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं आईटी के सामने सिटी बस स्टॉप बनाने, विश्वविद्यालय गेट पर स्पीड ब्रेकर लगाने, नवलखा-भंवरकुआं सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाने, सिटी बस पास का शुल्क कम करने तथा आरएनटी छात्रावास तक जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग की गई. पांच घंटे बाद नगर निगम के अपर आयुक्त अभय मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से चर्चा की. इसके बाद निगम ने परिषद की पांचों मांगों पर कार्रवाई शुरू करने की बात कही. विश्वविद्यालय गेट पर स्पीड ब्रेकर लगाने का काम तत्काल शुरू किया गया. वहीं अन्य मांगों को लेकर भी प्रक्रिया शुरू की गई. अभाविप महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने कहा कि छात्रहित के मुद्दों पर परिषद आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।

Next Post

पोषण का संदेश लेकर बच्चों ने सजाई रंगोली, सवालों के दिए जवाब

Wed Sep 16 , 2026
इंदौर: तिल्लोर बुजुर्ग के सेंट जेवियर स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने पोषण को लेकर अपनी समझ और रचनात्मकता दिखाई. सीबीसी, इंदौर की ओर से हुए कार्यक्रम में प्रश्नमंच और रंगोली प्रतियोगिता के साथ गीत-नाटक की प्रस्तुतियां हुईं.कार्यक्रम में बच्चों से […]

You May Like