पोषण का संदेश लेकर बच्चों ने सजाई रंगोली, सवालों के दिए जवाब

इंदौर: तिल्लोर बुजुर्ग के सेंट जेवियर स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने पोषण को लेकर अपनी समझ और रचनात्मकता दिखाई. सीबीसी, इंदौर की ओर से हुए कार्यक्रम में प्रश्नमंच और रंगोली प्रतियोगिता के साथ गीत-नाटक की प्रस्तुतियां हुईं.कार्यक्रम में बच्चों से संतुलित आहार, फल-सब्जियों के सेवन और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े सवाल पूछे गए. विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ जवाब दिए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के जरिए पौष्टिक भोजन और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए गए.

कार्यक्रम में सीबीसी के प्रचार अधिकारी शाकिर मंसूरी ने बच्चों से कहा कि पोषण को केवल जागरूकता अभियान तक सीमित रखने के बजाय रोजमर्रा की आदतों में शामिल करने की जरूरत है. उन्होंने जंक फूड और अधिक मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करने, पर्याप्त पानी पीने और नियमित शारीरिक गतिविधि करने की बात कही. इसके बाद मालव नाट्य माच मंडली के कलाकारों ने गीत, नाटक और लोकनाट्य के माध्यम से पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया. प्रस्तुतियों के दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सोनिया सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे.

Next Post

सेना प्रमुख रूस यात्रा पर, रक्षा सहयोग मजबूत करने पर होगी बात

Wed Sep 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 सितम्बर (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ बुधवार से रूस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत-रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों को और मजबूत करना है। जनरल […]

You May Like