
जबलपुर। गुम हुए 151 मोबाईल कीमत लगभग 28 लाख रूपये के सायबर पुलिस ने ढूंढ निकाले। मोबाईल धारको को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जब वापस किये गए तो धारकों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विदित हो कि सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी आयोजन किये जा रहे है, वर्तमान वर्ष 2025 में सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों व स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा को सायबर संबंधी आपराधो से बचने के उपायों से अवगत कराया जाकर सायबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये गये है।
