ग्वालियर: जीवाजी क्लब के युवा कार्यकारिणी सदस्य लावण्य शर्मा ने क्लब में चल रहे नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो क्लब की कैंटीन रात 11 बजे बंद कर दी जाती है लेकिन कोई रसूखदार व्यक्ति के आता है तो यहाँ 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। नियमों के उल्लंघन की पोल खोलने वाला लाइव वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तत्काल प्रभाव से लावण्य शर्मा को कारण बताओ नोटिस दे दिया गया है।
हालांकि जब क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ से बात करना चाही तो उन्होंने कोई भी बयान देने से इन्कार कर दिया। लावण्य शर्मा का कहना है कि यहाँ के तीन हजार सदस्यों का सम्मान उतना ही मैटर करता है जितना किसी भी रसूखदार आईएएस आईपीएस या किसी बड़े आदमी का लेकिन क्लब प्रबंधन अपनी मनमानी करते हुए रसूखदारों की सेवा में लगा हुआ है।
