
रीवा, लालगांव पुलिस चौकी अन्तर्गत संपत्ति के विवाद में गला दबाकर भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.
घटना के संबंध में उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 1 तारीख को ग्राम देवास निवासी सविता पटेल नामक महिला की मौत रहस्यमय तरीके से हो गई थी. महिला की मौत के बाद परिजनों ने उसकी हत्या का संदेश मृतिका के देवर रमाकांत पटेल पर व्यक्त किया था. उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि महिला की पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना बताया गया जिसके बाद संदेह के आधार पर मृतिका सविता पटेल के देवर रमाकांत पटेल को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया. उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि देवर और भाभी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था जिसकी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया.
