युवाओं के लिए अलग बजट और विभाग बनाया जाए: अजय सिंह

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आगामी राज्य बजट में युवाओं के करियर काउंसलिंग और कौशल विकास के लिए अलग से बजट प्रावधान करने की मांग की है। उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भर्ती किए जाने की भी मांग की।

अजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 में घोषित राज्य युवा नीति काफी हद तक कागजों तक सीमित रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य युवा आयोग भी पर्याप्त बजट के अभाव में प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा करियर और रोजगार को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं तथा सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और असम का उदाहरण देते हुए मध्य प्रदेश में भी अलग युवा कल्याण विभाग गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विभाग के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाना चाहिए और युवा कल्याण को केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।

अजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 को युवाओं का वर्ष घोषित किया गया है, इसलिए उससे पहले युवाओं के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

Next Post

साणंद स्पोर्ट्स उत्सव 2026 का समापन, 105 गांवों के 45,000 युवा खिलाड़ियों को एक साथ लाया

Thu Oct 8 , 2026
साणंद (गुजरात), 08 अक्टूबर (वार्ता) विजयी भारत फाउंडेशन (वीबीएफ) के खेले साणंद स्पोर्ट्स उत्सव 2026 का आज संस्कारधाम में समापन हुआ। 18 दिनों तक चले इस खेल आंदोलन के तहत साणंद तालुका के सभी 105 गांवों के 150 स्कूलों से 45,000 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। 17 सितंबर को शुरू […]

You May Like