किराएदार पर दर्ज हुई एफआईआर,अग्निकांड में श्वानों की मौत मामला 

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में 12 जनवरी 2025 को हुए आगजनी कांड में 10 डॉग, एवं कुछ बर्डस् जिंदा जलकर खाक हो गए थे। इस मामले में चली लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने किराएदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कछपुरा स्टेशन के सामने योगेश कटारे के मकान में काजल कुंडू पिता स्व दिलीप कुमार कुंडू 42 वर्ष किराये से रहती थी। जिन्होंने किराये के मकान में करीब 11-12 श्वान पालकर रखी थी जिन्हें एक कमरे में रखती थी। 12 जनवरी को शाम 6.30 बजे कमरा बंद कर मकान का ताला बंद कर कहीं बाहर चली गई थी घर में अचानक आग लग गई थी जिससे श्वान जिंदा जल गए थे और उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्वानों का पीएम पशु चिकित्सक से कराया था। जांच में यह बात सामने आई कि काजल कुंडू घटना समय को मकान में ताला लगाकर कुत्तों को एक कमरे में बंद कर दरवाजा बंद कर कहीं चली गई थी जिससे आग लगने से कुत्ते जलकर मर गये। आरोपी द्वारा कुत्तों के स्वतंत्र रूप से रखना नहीं पाये जाने पर पशु अत्याचार अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत काजल कुंडू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

शादी का झांसा देकर लूटता रहा अस्मत

Fri Nov 7 , 2025
जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। पुलिस के मुताबिक दिनारी खमरिया निवासी 19 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह 17 […]

You May Like