नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर तेलंगाना भवन ने लापता लोगों और मृतकों की पहचान के लिए शुरू किया समन्वय

नई दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद तेलंगाना भवन ने नेपाल में फंसे या लापता तेलंगाना से जुड़े लोगों का पता लगाने और मृतकों के पार्थिव शरीर की पहचान और स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्रालय, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल पुलिस के साथ समन्वय शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 29 अगस्त को 449 भारतीय नागरिक तिब्बत से नेपाल पहुंचे हैं, जबकि 30 अगस्त को इसी मार्ग से 397 और भारतीय नागरिकों के आने की व्यवस्था की जा रही है। प्राप्त सूची में तेलंगाना भवन के रिकॉर्ड से श्री अल्ली इलेशा का नाम और पासपोर्ट विवरण मेल खाया।

उनके परिवार ने पुष्टि की है कि वह संपर्क में हैं और आज रात करीब 10 बजे हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद है। नेपाल पुलिस ने मृतकों की तस्वीरें और प्राथमिक विवरण अपने आपदा पोर्टल पर उपलब्ध कराए हैं। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी पूर्व-पश्चिम और काठमांडू में रखे पार्थिव शरीरों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों के अनुसार, जहां दृश्य पहचान संभव होगी, वहां डीएनए जांच अनिवार्य नहीं होगी। पहचान न होने की स्थिति में प्रथम श्रेणी के परिजनों के डीएनए नमूनों का मिलान किया जाएगा। परिवारों से अपील की गई है कि नेपाल जाने या डीएनए जांच कराने से पहले तेलंगाना भवन अथवा भारतीय दूतावास से आवश्यक मार्गदर्शन लें।

.....

Next Post

अचलेश्वर मंदिर से महाराज बाड़ा तक मुख्य मार्गों को कराया अतिक्रमण मुक्त

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा अचलेश्वर मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए हाथ ठेलों को हटवाया गया तथा इन्हें जप्त भी किया गया। इसके पश्चात गांधी रोड क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से लगाए गए बैनर एवं कटआउट हटवाए गए।इसी क्रम में महाराज बाड़ा […]

You May Like