कोलकाता, 10 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल के अलीपुर में दक्षिण 24-परगना जिला परिषद कार्यालय की बहुमंजिला इमारत में बुधवार को आग लगने से इलाके में दहशत फैल गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर अग्निशमन अभियान शुरू किया गया। आग में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
आग पर काबू पाने के लिए कम से कम दस दमकल वाहन मौके पर भेजे गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
