पटवारी 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर। लोकायुक्त इंदौर ने शुक्रवार को एक पटवारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक के निर्देश पर की गई।

उप निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि ग्राम खारिया, तहसील महेश्वर निवासी किसान बच्चू चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी और भाभी के नाम खरीदी गई कृषि भूमि के नामांतरण के बदले पटवारी छतरसिंह चौहान एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। बातचीत में राशि घटाने पर पटवारी 50 हजार में सहमत हुआ और पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपये लेने की बात तय हुई। शिकायत की सत्यापन के बाद इंदौर लोकायुक्त की टीम ने आज ट्रैप बिछाया और हल्का नंबर 24–25 में पदस्थ पटवारी छतरसिंह को 25 हजार रुपये लेते ही दबोच लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने सत्र की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक, सभी विषयों पर स्वस्थ वातावरण में हुई खुलकर चर्चा

Fri Dec 5 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए सत्र को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत सफल और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सभी विषयों पर स्वस्थ, सकारात्मक और खुले माहौल में चर्चा हुई, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिली। मुख्यमंत्री ने बताया कि सत्र ने […]

You May Like