दतिया चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यालय में मनाया जश्न 

सारनी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जमकर खुशी मनाई. ब्लाक अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने कहा कि दतिया चुनाव में कांग्रेस की जीत में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कुशल रणनीति काम आई है. उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के हठकंडे को समझ चुकी है आगामी चुनाव में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी.श्री भारती ने कहा कि सारनी में नई इकाई के निर्माण कार्य में भाजपा विधायक एवं भाजपा के नेता काबिज हो गये है. जिसके चलते छोटे ठेकेदार पलायन करने पर मजबूर हो रहे है. इतना ही नहीं स्थानीय मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि चुनावों मे भाजपा के मंत्री एवं नेता जनता के बीच झूठ परोसते है.भाजपा के शासन में जनता मंहगाई के चलते परेशान है.लोगो के पास रोजगार नहीं है. बैतूल विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दतिया उप चुनाव में हार के बाद भाजपा को सबक लेना चाहिए.ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने दतिया के उप चुनाव में कांग्रेस को भारी जीत दिलाने पर सभी जागरूक मतदाताओ का आभार माना है.

Next Post

ज्योतिर्लिंग ओंकार जी महाराज भी नगर भ्रमण पर निकले 

Mon Aug 3 , 2026
ओंकारेश्वर। प्रथम सोमवार भगवान ओंकार जी महाराज फूलों से सुसज्जित पालकी में सवार होकर ढोल ,ताशो झांझ मंजिरों व भक्तों के लावलश्कर के साथ नगर भ्रमण हेतु दोपहर 3 बजे मंदिर से निकले । कोटी तीर्थ घाट पर पंचधातु की पंचमुखी प्रतिमा का वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ […]

You May Like