भिंड: जिले के पुलिस अधीक्षक असित यादव को प्रमोशन देकर शासन ने उन्हें डीआईजी के पद पर पदस्थ किया है। असित यादव विधानसभा चुनाव के दौरान भिंड जिले में एसपी बनकर आए थे।
चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उन पर थी, जिसे उन्होंने कुशलता से निभाया। करीब दो वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर कई सख्त कदम उठाए। जिले में संवेदनशील मामलों की मॉनिटरिंग, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर उनकी कार्यशैली सराही गई। उनकी पदोन्नति को बेहतर कार्य और प्रशासनिक क्षमता का परिणाम माना जा रहा है।
