दक्षिण कोरियाई अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अतिरिक्त हिरासत वारंट किया जारी

सियोल, 03 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण कोरिया की अदालत ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ सबूतों को नष्ट करने की चिंताओं का हवाला देते हुए एक अतिरिक्त हिरासत वारंट जारी किया।
सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने एक स्वतंत्र वकील चो यून सुक द्वारा किए गए अनुरोध को स्वीकार कर, जिन्होंने यून के विद्रोह और अन्य आरोपों की जांच का नेतृत्व किया था।
न्याय में बाधा डालने के आरोप में पिछले साल जुलाई में दोबारा हिरासत में लिए गए यून की हिरासत को अतिरिक्त वारंट जारी होने के साथ छह महीने तक और बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
देश के कानून के अनुसार, प्रथम दृष्टा मुकदमे की हिरासत अवधि अधिकतम छह महीने है लेकिन आगे के अभियोगों के बाद अदालत इसे बढ़ा सकती है। संवैधानिक अदालत ने दिसंबर 2024 में मार्शल लॉ लागू करने के उनके असफल प्रयास को लेकर चार अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति यून के महाभियोग प्रस्ताव को बरकरार रखते हुए उन्हें आधिकारिक तौर पर पद से हटा दिया था।
पद से हटाए गए नेता पर 26 जनवरी को हिरासत में रहते हुए विद्रोह के संदिग्ध नेता के रूप में अभियोग लगाया गया था।

Next Post

कोठी पुलिस ने दबोचे 8 जुआरी

Sat Jan 3 , 2026
सतना: जिले के कोठी थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष त्यागी द्वारा कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को दबोच लिया गया.मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरहना गांव में दबिश दी. जहां पर 8 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया. जुआरियों के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।