इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 8.70 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई. आरोपी महिला ने अपनी बातों में विश्वास लेकर फरियादी से अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.
ताप्ती परिसर में रहने वाले 33 वर्षीय जय कुमार बडोनिया ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक महिला का कॉल आया था. महिला ने इंटरनेशनल शेयर मार्केट में रुपए लगाने पर मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया. उसकी बातों में आकर फरियादी ने नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 8 लाख 70 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए. बाद में धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
