इंदौर:संयोगितागंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें बैठी तीन महिलाएं घायल हो गईं. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.
आजाद नगर, मूसाखेड़ी में रहने वाले 20 वर्षीय अमन खान ने पुलिस को बताया कि सुबह एमजीएम बॉयज हॉस्टल के सामने कार नम्बर एमपी 09 बीएक्स 6395 के चालक ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में अमन और ई-रिक्शा में बैठी सीमा, कविता गुर्जर व 45 वर्षीय रुकसाना बी को चोटें आईं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
Next Post
रूस की 2035 तक चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने की योजना : रोसाटॉम
Fri Oct 16 , 2026
मास्को, 16 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि रूस की योजना 2035 तक चंद्रमा पर अपना पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) बनाने की है। श्री लिखाचेव ने शुक्रवार को मास्को में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से कहा, “अगले दशक […]
