हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार हो चुका बदमाश पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ाया

इंदौर. चंदन नगर पुलिस ने सिरपुर धार रोड स्थित खाली मैदान से एक युवक को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी कमर में पिस्टल और जेब में कारतूस रखकर किसी वारदात की फिराक में खड़ा था. पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार हो चुका है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांडेय परिसर, सिरपुर-धार रोड के पास खाली मैदान में एक दुबला-पतला और बड़े बालों वाला युवक हथियार लेकर खड़ा है. सूचना पर चंदन नगर पुलिस की टीम राहगीर पंचों को साथ लेकर मौके पर पहुंची. वहां मुखबिर के बताए हुलिए का युवक दिखाई दिया. पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम लक्की शेख पिता फारुख शेख उम्र 21 साल निवासी 452 नूरानी नगर बताया. तलाशी लेने पर उसकी कमर में दाहिनी तरफ एक पिस्टल और पैंट की जेब से दो जिंदा कारतूस मिले. हथियार रखने का लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने पिस्टल और कारतूस जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जब्त हथियार की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह पिस्टल कहां से लाया था और इसके अलावा किन वारदातों में उसकी भूमिका रही है. आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है. एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी ने बताया कि चंदन नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लक्की शेख को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पूर्व में हत्या के प्रयास के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है. उससे हथियार के स्रोत और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

पीटीसी में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का वाचन

Thu Nov 26 , 2026
इंदौर. संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) इंदौर में संविधान की प्रस्तावना के वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया. पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा ने अधिकारियों, कर्मचारियों और […]

You May Like