मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: जबलपुर में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जबलपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बन रही है और बेटियों के सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी योजना की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और जनकल्याण की महत्वपूर्ण पहल बताया।

समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

भोजशाला में पूजा और नमाज़ पर सुप्रीम फैसले से जीतू पटवारी खुश

Fri Jan 23 , 2026
ग्वालियर। धार भोजशाला में पूजा और नमाज़ पर दिए सुप्रीम फैसले के लिए मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया है। ग्वालियर पहुंचे जीतू पटवारी ने कहा कि दोनों वर्गों को अपनी अपनी धार्मिक परंपराएं निभाने की व्यवस्था दी गई है, यही हमारी सर्वधर्म समभाव […]

You May Like