सायलेंसर-हूटर-हॉर्न पर चला बुलडोजर, 200 से अधिक अवैध उपकरण नष्ट

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के द्वारा इंदौर में कार्रवाई करने के बाद दमोह में आते ही नई-नई कार्रवाई और सराहनीय गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सायलेंसर, हूटर और हॉर्न पर बुलडोजर चला। पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली और कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह, निरीक्षक आकांक्षा जोशी और यातायात पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिस दिन से मैं दमोह में पदस्थ हुआ हूं, उसी दिन से यह कार्रवाई यातायात पुलिस के द्वारा की जा रही है। शहर भर में जब्त किए गए करीब 200 साइलेंसर, हॉर्न और हूटरों को वीआईपी मार्ग पर व्यवस्थित जमा कर बुलडोजर के माध्यम से कुचल कर नष्ट किया गया।

Next Post

'चुंबक' ने मुझे बहनों जैसा रिश्ता दिया : संदीपा धर

Thu Sep 10 , 2026
मुंबई, 10 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री संदीपा धर ने कहा है कि ‘चुंबक’ ने उन्हें बेहतरीन सह-कलाकारों के साथ बहनों जैसा रिश्ता भी दिया है, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगी।संदीपा ने कहा कि नीना, डेलनाज, मानसी, हेली, अमायरा और वह खुद ‘गर्ल गैंग’ हैं। व्यस्त शूटिंग के बावजूद सभी एक-दूसरे के […]

You May Like

मनोरंजन