इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े एक युवक की मौत हो गई. हादसा इतना अचानक और भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.मृतक की पहचान 21 वर्षीय सुनील पिता कैलाश, निवासी ग्राम भाटखेड़ी के रूप में हुई है.
सुनील राऊ चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज गति से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि मर्ग कायम कर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है.
